लहंगा चोली पहन सनी लियोनी ने दिखाया अपना क्यूट अंदाज, देसी लुक में फोटोज की शेयर
सनी लियोनी के इस देसी लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं. कुछ ही घन्टों में सनी के इन फोटोज को काफी लाइक्स मिल चुके हैं.
Sunny Leone Hot Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) के खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. सनी लियोनी का आए दिन अलग अलग अंदाज देखने को मिलता रहता है. तो वहीं फैन्स भी सनी के इस अवतार को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में सनी लियोनी अब एक बार फिर सभी को हैरान कर रही हैं. दरअसल सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फूल देसी अवतार (Desi Look) में कई फोटोज शेयर की है. जिसमें सनी लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रही हैं. ब्राउन और मैरून कलर की देसी ड्रेस में सनी के चेहरे का एक्सप्रेशन भी देखने लायक है.
सनी लियोनी के इस देसी लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं. कुछ ही घन्टों में सनी के इन फोटोज को काफी लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि सैकड़ों लोगों ने इस रिट्वीट भी किया हैं. आप भी देखिए सनी की ये खूबूसरत तस्वीरें.
😍❤😍 pic.twitter.com/AECvql85tS
— Sunny Leone (@SunnyLeone) February 27, 2020
वर्कफ्रंट की बात करे तो सनी लियोनी ने बॉलीवुड में साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं. शाहरुख खान की फिल्म रईस में उन्होंने लैला गाने से खूब धमाल किया था. सनी का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ. तो वहीं खबर है कि सनी लियोनी का जलवा आने वाले समय में फिल्म रंगीला में दिखाई देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

