बॉलीवुड

क्या एक बार फिर बनने जा रही है शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आने की खबर

खबर के मुताबिक राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल या करीना कपूर खान को कास्ट कर सकते हैं.

क्या एक बार फिर बनने जा रही है शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आने की खबर
शाहरुख खान और काजोल (Image Credit: Facebook)

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) को सिने परदे पर देखना बेहद ही दिलचस्प होता है. ऐसे में अगर सालों बाद एक बार फिर इनके साथ आने की खबर मिले तो बेशक फैन्स के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं होगी. दरअसल फिल्म जीरो के बाद से ही शाहरुख खान का इन्तजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में अब खबरों की माने तो शाहरुख खान जल्द राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आ सकते हैं. तो वहीं खबर है कि शाहरुख राज और कृष्णा डीके की फिल्म में भी नजर आ सकते हैं.

फिल्मफेयर में छपी खबर के मुताबिक राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल या करीना कपूर खान को कास्ट कर सकते हैं. इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, लन्दन और कनाडा में होनी है. हालांकि मेकर्स ने पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखी है. ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरुख खान और काजोल की आइकोनिक जोड़ी को एक बार फिर परदे पर देखा जा सकेगा. वैसे खबर पर अभी ऑफिसियल कन्फर्मेशन आना बाकी है.  शाहरुख और काजोल की जोड़ी को साल 2015 में फिल्म दिलवाले में देखा गया था. सो अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो 5 साल बाद एक बार फिर शाहरुख और काजोल साथ आ सकते हैं.

शाहरुख खान संग राजकुमार हिरानी की जोड़ी फिल्म मुन्नाभाई MMBS में ही बनने वाली थी. लेकिन उस वक़्त शाहरुख की ना के चलते ये मौका संजय दत्त के पास चला गया. जिसने उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया. ऐसे में देखना होगा राजकुमार की ये फिल्म शाहरुख के लिए कितने फायदेमंद साबित होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).