पवन सिंह-लॉरेन गॉटलिब के Hot भोजपुरी सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' ने मचाया बवाल, 1.6 करोड़ बार देखा गया Holi Special Video
भोजपुरी स्टार पवन सिंह होली 2020 से पहले एक बार दर्शकों के सामने धूम मचा रहे हैं. पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर रिलीज किया गया है जिसे चंद दिनों के अंदर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये होली स्पेशल सॉन्ग है जिसमें पवन सिंह एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ नजर आ रहे हैं.
Pawan Singh- Lauren Gottlieb Bhojpuri Holi Song Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) होली 2020 (Holi 2020) से पहले एक बार दर्शकों के सामने धूम मचा रहे हैं. पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर रिलीज किया गया है जिसे चंद दिनों के अंदर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये होली स्पेशल सॉन्ग है जिसमें पवन सिंह एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) के साथ नजर आ रहे हैं. इसी के साथ गाने में सिंगर पायल देव (Payal Dev) भी नजर आ रही हैं.
इस गाने का नाम है 'कमरिया हिला रही है' (Kamariya Hila Rahi Hai) जिसे पवन सिंह ने पायल देव के साथ मिलकर गाया है. इस भोजपुरी गाने में मॉडर्न तड़का लगाते हुए मेकर्स ने इसे बेहद शानदार रूप से तैयार किया है. इस गाने को मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Hot Song Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने सॉन्ग ‘मेरी जवानी है मेड इन बिहार’ में लगाए ठुमके, देखें हॉट वीडियो
इस गाने में लॉरेन अपने ठुमकों और लटकों-झटकों से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही है. गाने को ऑडियंस से काफी जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है. इस गाने पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए इसे सुपर-डुपर हिट बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

