उत्तर प्रदेश: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द, फर्जी दस्तावेज देकर चुनाव लड़ने का आरोप
उत्तर प्रदेश के रामपुर के सांसद आजम खान के बेटे व स्वार सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है. गुरुवार को उनकी विधानसभा से सदस्यता खत्म करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी विधायक तंजीन फात्मा, बेटा मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान सीतापुर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है.