जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में 2G इंटरनेट सेवा हुई बहाल, घाटी में हटी प्रीपेड मोबाइल पर से पाबंदी
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) जैसे-जैसे हालात सामन्य हो रहे हैं. उसी के साथ प्रशासन ने जनता को राहत देने का काम भी शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में प्रशासन ने सहूलियत देते हुए शनिवार से प्रीपेड कॉल, SMS और 2G इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के प्रमुख प्रिंसिपल सेक्रटरी (Rohit Kansal) ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि लोकल कॉल समेत 10 जिलों में 2G इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. फिलहाल लगाम (Kulgam),पुलवामा (Pulwama), अनंतनाग (Anantnag), शोपियां (Shopian), बडगाम (Budgam), गंडरबल (Ganderbal),बारामुला (,Baramulla), और श्रीनगर (Srinagar) में अभी इंटरनेट की सेवा अभी बंद है. रोहित कंसल ने बताया कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया गया है.