शबाना आजमी से अस्पताल मिलने पहुंचे अनिल कपूर, तब्बू और फरहान अख्तर संग कई सेलेब्स, देखें तस्वीरें
शबाना आजमी से मिलने अनिल कपूर, तब्बू, बोनी कपूर, अनिल अंबानी, फरहान अख्तर, और जोया अख्तर जैसे कई बड़े नाम पहुंचे.
18 जनवरी को रायगढ़ जिले में मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai Pune Expressway) पर शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. शबाना आजमी को फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ ने बताया की उनकी हालात अब ‘‘स्थिर’’ है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है. उन्हें निगरानी में रखा गया है. अभी तक किसी तरह कोई सर्जरी या कोई ऑपरेशन नहीं किया गया.
ऐसे में अब उनसे मिलने के लिए फरहान अख्तर, अनिल कपूर, बोनी कपूर, जितेंद्र सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. आप भी देखिए देर रात से ही शबाना आजमी को अपस्ताल में देखने वालों का ताता लगा रहा. यह भी पढ़े: शबाना आजमी की कार का हुआ एक्सीडेंट, ड्राईवर के खिलाफ FIR दर्ज
अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे
एक्ट्रेस तब्बू भी मिलने पहुंची
View this post on Instagram
अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी आए
फरहान अख्तर भी पहुंचे
आपको बता दे कि घटना के वक्त जावेद अख्तर दूसरी गाड़ी में थे. ऐसे में वो पूरी तरह सुरक्षित थे. तो वहीं पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राईवर के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में भादंस की धारा 279 और 337 और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

