टीवी

Bigg Boss 13: बेघर होने के बाद मधुरिमा तुली ने दर्शकों से मांगी माफी, कहा- जिससे सबसे ज्यादा उम्मीद थी उसी ने इग्नोर किया

मधुरिमा तुली ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए कहा कि घर में सेल्फ रिस्पेक्ट लगातार आहात किया जा रहा था.

Bigg Boss 13: बेघर होने के बाद मधुरिमा तुली ने दर्शकों से मांगी माफी, कहा- जिससे सबसे ज्यादा उम्मीद थी उसी ने इग्नोर किया
मधुरिमा तुली (Image Credit: Instagram)

विशाल आदित्य सिंह (Vishal  Aditya Singh) और मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) के बीच हुई लड़ाई ने सभी को हिल्ला कर रख दिया. जिसके बाद कल सलमान खान (Salman Khan) ने हिंसा के आरोप में मधुरिमा को घर से बेघर कर दिया. घर से बाहर आने के बाद अब मधुरिमा ने सोशल मीडिया पर बेहद ही इमोशनल पोस्ट किया है. मधुरिमा ने घर में किए अपने गलत बर्ताव के लिए दर्शकों से माफी मांगते हुए अपने दिल की बात भी कही. मधुरिमा के मुताबिक उन्हें घर में उस इंसान इग्नोर किया जिससे उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद थी. जिसके चलते वो घर से बाहर हुई.

मधुरिमा ने घर से बाहर होने के बाद ट्विटर पर इमोशनल ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरे एक्शन से जो भी दर्शक आहत हुए हैं मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगी. घर के अंदर 24*7 मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट को आहत किया जा रहा था. जिसे मैं और बर्दाश्त नहीं कर पाई. जिससे आपको सबसे ज्यादा उम्मीद हो अगर वही इग्नोर करे तो ये आसान नहीं होता. जो मेरे बेघर होने की वजह भी बना.

आपको बता दे कि विशाल और मधुरिमा के बीच शुरू जुबानी लड़ाई पहले पानी की होली में बदली. जिसके बाद मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपैन से पिट डाला. जिसके चलते बिग बॉस ने दोनों को गेम से बाहर करते हुए जेल में डाल दिया. जिसके बाद

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).