देश

BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद ने निजामाबाद पुलिस कमिश्नर से कहा- क्या ओवैसी आपका डिपार्टमेंट चला रहा है- देखें Video

फोन पर बीजेपी सांसद ने अरविंद धर्मपुरी ने कहा, "ओवैसी चला रहा है क्या आपके डिपार्टमेंट को? ओवैसी निजामाबाद कितने बजे आ रहा है? जैसे आप बोलते हैं वैसे बीजेपी नहीं चलेगी.

BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद ने निजामाबाद पुलिस कमिश्नर से कहा- क्या ओवैसी आपका डिपार्टमेंट चला रहा है- देखें Video
धर्मपुरी अरविंद की रैली (Photo Credit- ANI)

निजामाबाद के बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद (Dharmapuri Arvind) ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात करते हुए कहा कि ओवैसी आपके डिपार्टमेंट चला रहा है क्या? उन्होंने कहा आप जैसा बोलेंगे वैसा बीजेपी का प्रोग्राम चेंज होगा क्या? तेलंगाना से बीजेपी निकाल दीजिएगा क्या? आप जैसा चाहिएगा बीजेपी वैसे नहीं चलेगा. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका विडिओ जारी किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी एक रैली कर रहे हैं. वे एक गाड़ी में सवार हैं. इस दौरान ही  बीजेपी सांसद ने माइक हाथ में लेकर पुलिस कमिश्नर को फोन किया.

फोन पर  बीजेपी सांसद ने अरविंद धर्मपुरी ने कहा, "ओवैसी चला रहा है क्या आपके डिपार्टमेंट को? ओवैसी निजामाबाद कितने बजे आ रहा है? जैसे आप बोलते हैं वैसे बीजेपी नहीं चलेगी. राजा सिंह के वक्त लॉ एंड ऑर्डर समझ आता है, लेकिन ओवैसी के लिए समझ नहीं आता. आपके लिए मैं राजा सिंह जी का रूट चेंज कर दूं, उससे ज्यादा नहीं करते हम, क्या पुलिस ने ये ठेका लेकर रखा है कि तेलंगाना से बीजेपी को हटाना है. आप जैसा बोलेंगे वैसा बीजेपी का प्रोग्राम चेंज होगा क्या? आप राजा सिंह जी को कैंपेनिंग करने से कैसे रोक सकते हैं?"

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का बयान- आधार, पैन कार्ड से प्रमाणित नहीं होगी नागरिकता.

यहां देखें विडियो- 

पिछले दिनों बीजेपी सांसद डी अरविंद ने कहा था कि निजामाबाद का नाम अशुभ है और इसका नाम बदल कर इंदूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था. बीजेपी नेता ने कहा था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं. सांसद ने कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).