PM Modi Israel Visit: दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल; 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल दोस्ती का नया प्रतीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक भावनात्मक पल देखने को मिला, जब विशेष रूप से सक्षम कलाकारों ने प्रसिद्ध गीत 'आई लव माई इंडिया' गाकर सबका मन मोह लिया.
PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल (Israel) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया. पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया. पीएम मोदी ने लिखा, ‘केरलम के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति देखी. इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा. यह भारत और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है.’
एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं। इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने ‘आई लव माई इंडिया’ गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए. यह भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: नेहरू जैकेट में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने की तारीफ; भारत-इजरायल के बीच आज होंगे रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौते
दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल
A memorable performance of the song “I Love My India” by a remarkable ensemble of Divyang artists, bringing together Indian-origin Jews and Israeli citizens.
This beautifully celebrates the shared heritage and enduring bonds between India and Israel! pic.twitter.com/1l2ayMxeCE
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं. बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी. इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. इस मौके पर भारत और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है. यह भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल के बीच आज होंगे कई ऐतिहासिक समझौते; 'आयरन डोम' और 'आयरन बीम' तकनीक पर टिकीं दुनिया की नजरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्रीमोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि. राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट पर वेलकम किया. हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट से तैयारियों के खूबसूरत पल भी दिखाए, जिसमें दोनों देशों के झंडे, रेड कार्पेट बिछता देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2026 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

