India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या जिम्बाब्वे के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. भारत की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और टीम को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं जिम्बाब्वे को अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार झेलनी पड़ी थी. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारत की टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम संतुलित नजर आती है. ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा बल्लेबाजी में टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है, क्योंकि गेंद बल्ले पर थोड़ी धीमी आती है.

मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं, खासकर वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और सिकंदर रजा जैसे स्पिनर्स प्रभावी साबित हो सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 150 से 165 रन के बीच माना जाता है. अगर बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाएं तो 170 से ज्यादा का स्कोर भी बन सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम अपडेट (Chennai Weather Update)

चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. तापमान लगभग 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.