बॉलीवुड

फिल्म 83 से सैयद किरमानी के रोल में नजर आए साहिल खट्टर, पोस्टर में दिखा दमदार लुक

रणवीर सिंह की ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आएंगी.

फिल्म 83 से सैयद किरमानी के रोल में नजर आए साहिल खट्टर, पोस्टर में दिखा दमदार लुक
फिल्म 83 पोस्टर (Image Credit: Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 (Film 83) को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है. जाहिर है फिल्म में भारत के उस गोल्डन इतिहास को दिखाने की तैयारी है जिसने सभी हिंदुस्तानी को गर्व से अपना सिर चौड़ा कर दिया था. पिछले कुछ दिनों से फिल्म के एक एक कलाकारों के लुक को सामने लाया जा रहा है. ऐसे में मेकर्स ने आज भारत के धाकड़ विकेटकीपर सैयद किरमानी का रोल निभा रहे एक्टर साहिल खट्टर के लुक सामने लाया है. जिसमें वो किरमानी की तरह ही दिखाई दे रहे हैं.

गेंदबाजों से आंखों में बात करके बैट्समैन कमजोर कड़ी बताने का हुनर सैयद किरमानी को बखूबी आता है. चीते जैसी फुर्ती और लोमड़ी जैसी चालकी के लिए मशहूर इस विकेटकीपर के रोल को निभाने की जिम्मेदार साहिल खट्टर को मिली है. जो इस पोस्टर में हुबहू किरमानी की तरह ही दिखाई दे रहे हैं.

रणवीर सिंह इस फिल्म भारतीय टीम की कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. तो वहीं सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में रोमी यानी कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी.

कबीर खान निर्देशित ‘83’ 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा. यह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और निर्देशक कबीर खान (Kabir Singh) दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).