CAA Protest: BJP नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, कहा- ट्रंप के जाने तक सड़कें खाली करवाइए, इसके बाद हम आपकी नहीं सुनेंगे
नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के जाफराबाद में जारी विरोध प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान दो गुटों में पथरबाजी की खबर सामने आयी. इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं. जिसके बाद कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस तीन दिन अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए इसके बाद हमें मत समझाइयेगा, हम आपकी बातें भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन है आपके पास.