कोरोना से जंग: CM उद्धव ठाकरे ने रिटायर्ड आर्मी के जवान, नर्स, वार्ड बॉय से की अपील, संकट के घड़ी में आएं आगे
कोरोना वायरस (CoronaVirus) इस वक्त भारत के कई राज्यों में अपना प्रचंड रूप दिखाने लगा है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक अगर भारत के किसी राज्य में देखा जा रहा है वो महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1078 हो गई है. महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के आंकड़ो ने सीएम उद्धव ठाकरे के माथे पर बल ला दिया है. लगातार बिगड़ती परिस्थियों को देख के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं समझ सकता हूं कि लोग घर पर रहकर विभिन्न प्रकार के मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. लोग बोर हो रहे हैं. लेकिन COVID19 को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं है. इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी अपील किया है कि अगर राज्य में कोई सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों जिनके पास चिकित्सा क्षेत्र, नर्सों, वार्ड बॉय का अनुभव है. जो किसी कारण काम नहीं कर रहे हैं वो आगे आएं और राज्य की मदद करें.