बॉलीवुड

Urvashi Rautela Hot Video: स्विमिंग पूल में मस्ती करती पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का वीडियो इंटरनेट पर बढ़ा रहा है गर्मी

उर्वशी रौतेला की आखिरी रिलीज फिल्म पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी. तो वहीं उनकी आने वाली फिल्म होगी वर्जिन भानुप्रिया.

Urvashi Rautela Hot Video: स्विमिंग पूल में मस्ती करती पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का वीडियो इंटरनेट पर बढ़ा रहा है गर्मी
उर्वशी रौतेला (Image Credit: Instagram)

Urvashi Rautela Hot Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला लॉकडाउन (Lockdown) में एक बाद एक सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं. कभी अपनी बिकिनी तस्वीरों (Bikini Photos) से कभी सेक्सी नाईट ड्रेस पहन उर्वशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कल अपनी बेडरूम फोटो से हल्ला मचा देने वाली उर्वशी ने आज बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है. पानी में उर्वशी की ये मस्ती इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा रहा है.

हमेशा की तरह इस वीडियो में उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपनी आकर्षक बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. पानी में इठलाती उर्वशी किसी जलपरी जैसी लग रही हैं. यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Bold Photo: हॉट नाईट ड्रेस पहन बेड पर लेटी उर्वशी रौतेला ने फैन्स को दिया ये दिलचस्प टास्क, लोग कर रहें हैं जमकर कमेंट्स

उर्वशी के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि ढेरों कमेंट्स मिल रहे हैं. कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच हर कोई अपने घर पर बना हुआ है. ऐसे में बेशक ये उर्वशी का पुराना वीडियो है. लेकिन इसमें एक्ट्रेस की हॉटनेस सभी को दीवाना बना रही है.

फिल्मों की बात करें उर्वशी रौतेला की आखिरी रिलीज फिल्म पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी. तो वहीं उनकी आने वाली फिल्म होगी वर्जिन भानुप्रिया. जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन अब मेकर्स इसे डायरेक्ट OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तयारी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).