Trump India Visit: ट्रम्प-मोदी के बीच हुए कई समझौते, भारत को जल्द मिलेंगे अत्याधुनिक अमेरिकी हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने भारत-अमेरिका साझेदारी के हर महत्वपूर्ण पहलू पर चर्चा की. भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है. पिछले तीन वर्षों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में डबल डिजिट ग्रोथ हुई है, और वह ज्यादा संतुलित भी हुआ है. हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए नेगोशिएशन करने के लिए भी तैयार हुए हैं, हमें आशा है कि आपसी हित में इसके अच्छे परिणाम निकलेंगे. आतंक के समर्थकों को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने का निर्णय भी हमने आज लिया है. इस दौरान पीएम मोदी बोले कि हम दोनों ने आज सैन्य शक्ति, सुरक्षा, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, ट्रेड जैसे सभी मसलों पर चर्चा की.