देश

ICSI CS December 2019–20 Exam Result for Professional Programme Declared: सीएस प्रोफेशनल एग्जाम के नतीजे icsi.edu पर ऐसे करें चेक

रिजल्ट आने के बाद सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (CS Professional Programme) का रिजल्ट छात्रों के रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा. जिन्हें अपना रिजल्ट न मिलें, वो ICSI को संपर्क कर सकते हैं.

ICSI CS December 2019–20 Exam Result for Professional Programme Declared: सीएस प्रोफेशनल एग्जाम के नतीजे icsi.edu पर ऐसे करें चेक
रिजल्ट (Photo Credits: File Photo)

ICSI-CS Professional Exam Result Declared on icsi.edu: दि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल (CS Professional) एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. ICSI ने 24 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि- '' पिछले साल दिसंबर में हुए एग्जाम के रिजल्ट 25 फरवरी, 2020 को घोषित होंगे. '' सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (CS Professional Programme) का रिजल्ट सुबह 11 बजे और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (CS Executive Programme) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे आएगा. छात्र अपने नतीजे icsi.edu पर चेक कर सकते हैं.

नोटिस में यह भी बताया गया था कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने और नए सिलेबस) का फॉर्मल e-Result-cum-Marks Statement इंस्टीट्यूट के वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा. छात्र अपने रेफरेंस और रिकॉर्ड के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट आने के बाद सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (CS Professional Programme) का रिजल्ट छात्रों के रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा. जिन्हें अपना रिजल्ट न मिलें, वो ICSI को संपर्क कर सकते हैं.

सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम ( CS Foundation Programme) का रिजल्ट जनवरी में जारी कर दिया गया था.

ICSI ने सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम ( CS Foundation Programme) को खत्म कर CS Executive Entrance Test (CSEET) शुरू करने का फैसला लिया है. 10+2 पास छात्र भी CSEET दे सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने ICAI और ICMAI फाइनल कोर्स पास कर लिया है, उन्हें CSEET नहीं देना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).