कोरोना से जंग जारी: देश में कुल 500542 सैंपल्स की जांच में 21797 पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव- ICMR
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या जिस हिसाब से बढ़ रही है उससे इतना तो तय है कि भारत में इससे राहत जल्द नहीं मिलने वाली है. कोरोना के मद्देनजर देश में लॉकडाउन को बढाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक कर दिया है. इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल 2020 सुबह 9 बजे तक कुल 5,00,542 सैंपलों में से 4,85,172 का टेस्ट किया गया जिसमें से 21,797 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.