जरुरी जानकारी

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स के लिए हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, असीम रियाज को है 'नो एंट्री'

असीम रियाज का झगड़ा इस सीजन का हॉट टॉपिक बना हुआ था. लेकिन अब यह सीजन खत्म हो चूका है और ये कंटेस्टेंट्स घर के बाहर हैं. लेकिन घर से बाहर आने पर भी इनके बीच अनबन जारी है, इस बात का खुलासा शैफाली जरीवाला ने खुद किया है.

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स के लिए हिंदुस्तानी भाऊ ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, असीम रियाज को है 'नो एंट्री'
शेफाली जरीवाला और असीम रियाज (Photo Credits: Instagram)

कलर्स चैनल के चर्चित शो बिग बॉस (Bigg Boss) का सीजन 13 सुपरहिट रहा है. इस सीजन के कंटेस्टेंट्स कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी आपसी झगड़ों की वजह से सुखियों में रहे हैं. असीम रियाज का झगड़ा इस सीजन का हॉट टॉपिक बना हुआ था. लेकिन अब यह सीजन खत्म हो चूका है और ये कंटेस्टेंट्स घर के बाहर हैं. लेकिन घर से बाहर आने पर भी इनके बीच अनबन जारी है, इस बात का खुलासा शैफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने खुद किया है.

शैफाली जरीवाला ने टेली चक्कर से बातचीत के दौरान बताया कि असीम रियाज (Asim Riaz) उनके व्हाटसएप ग्रुप मैं ऐड नहीं है. बिग बॉस खत्म होने के बाद इस शो के कंटेस्टेंट्स हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एक दूसरे के साथ जुड़े रहने के लिए व्हाटसएप पर ग्रुप बनाया है. लेकिन वो इस ग्रुप में असीम को जोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. ये भी पढ़ें: क्या टूट चुका है असीम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता? एक्ट्रेस के ट्वीट बाद अब सदमे में हैं फैंस

बता दें कि इस शो में असीम का झगड़ा सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill), शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा  और हिंदुस्तानी भाऊ के साथ हुआ थी. शो में असीम अपने गुस्से के कारण काफी लोगों से भिड़ते दिखे थे और अब लगता है कि घर के बाहर भी इनके बीच दूरियां यूं ही बनी हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).