COVID-19: मनोज वाजपेयी और दीपक डोबरियाल की हुई कोरोना वायरस स्क्रीनिंग, नैनीताल में फंसे हैं एक्टर्स
देशभर में 3 मई के लॉकडाउन की घोषणा की गई है और ऐसे में इनके लिए वहां से निकलकर अपने घर लौट पाना नामुमकिन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक और मनोज अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल गए हुए थे जहां वो एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे.
लॉकडाउन (Lockdown) के चलते जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर मौजूद हैं वहीं एक्टर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) और दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) नैनीताल में फंसे हुए हैं. देशभर में 3 मई के लॉकडाउन की घोषणा की गई है और ऐसे में इनके लिए वहां से निकलकर अपने घर लौट पाना नामुमकिन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक और मनोज अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल गए हुए थे जहां वो एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे. इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई और वें वहीं फंस गए.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज वाजपेयी नैनीताल (Nainital) में अपने परिवार के साथ हैं तो वहीं दीपक अकेले हैं. इनके वहां रिके की जानकारी वहां के स्वास्थ विभाग को दिया गया जिसके बाद मेडिकल टीम उनकी कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

