वायरल

Pakistan Smart Lockdown Fact Check: क्या वेस्ट एशिया तनाव के बीच पाकिस्तान में लगा वीकेंड लॉकडाउन? जानिए सच्चाई

APPPOA द्वारा दी गई ईंधन हड़ताल की चेतावनी देश में बढ़ती ऊर्जा कीमतों के दबाव को जरूर दर्शाती है, लेकिन इसका किसी लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है. सरकार ने साफ किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आम जनता की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Pakistan Smart Lockdown Fact Check: क्या वेस्ट एशिया तनाव के बीच पाकिस्तान में लगा वीकेंड लॉकडाउन? जानिए सच्चाई

Pakistan Smart Lockdown Fact Check: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर से रविवार रात तक “स्मार्ट लॉकडाउन” लागू कर दिया है. इन दावों में कहा गया कि बाजार बंद रहेंगे, शादियों पर रोक होगी, इंटरसिटी यात्रा पर प्रतिबंध लगेगा और केवल अस्पताल, दवाइयों की दुकानें व जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी. इस खबर के वायरल होते ही लोगों में चिंता का माहौल बन गया. Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सरकार दफ्तरों के लिए हाइब्रिड वर्क मॉडल (वर्क फ्रॉम होम + ऑफिस) लागू करने पर विचार कर रही है. साथ ही डिजिटल अटेंडेंस, कम कार्य दिवस और ऊर्जा बचत से जुड़े कदमों की भी चर्चा सामने आई. इसी बीच ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने ईंधन संकट को लेकर देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी थी.

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पाकिस्तान द्वारा स्मार्ट लॉकडाउन की घोषणा का फर्जी दावा

Fake Claim of Pakistan Declaring Smart Lockdown Amid West Asia War (Photo Credits: X/@prabhakarjourno)

फैक्ट चेक: पाकिस्तान में कोई लॉकडाउन लागू नहीं

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने इन सभी दावों को पूरी तरह फर्जी बताया है. पाकिस्तान के फेडरल मंत्री अताउल्लाह तरार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल नोटिफिकेशन झूठा है. देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है. बाजार बंद करने, यात्रा पर रोक, हाइब्रिड वर्क या ऊर्जा उपयोग पर किसी तरह की पाबंदी को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है.

सरकार की योजना और लोगों के लिए सलाह

सरकार और संबंधित पक्षों के बीच आर्थिक और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जरूर चल रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें.

APPPOA द्वारा दी गई ईंधन हड़ताल की चेतावनी देश में बढ़ती ऊर्जा कीमतों के दबाव को जरूर दर्शाती है, लेकिन इसका किसी लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है. सरकार ने साफ किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आम जनता की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2026 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).