बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का वाइफ कैलिरोई तजीएफ्टा से हुआ तलाक, सामने आई बड़ी वजह
बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो गुलशन का उनकी पत्नी कैलिरोई तजीएफ्टा के साथ तलाक हो गया है.
बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो गुलशन का उनकी पत्नी कैलिरोई तजीएफ्टा (Kallirroi Tziafeta) के साथ तलाक (Divorce) हो गया है. कहा गया कि इन्होंने अपनी 8 साल की शादीशुदा जिंदगी को अंत करने का फैसला कर लिया है. ये भी पढ़ें: सिंगर सुनिधि चौहान के पति हितेश सोनिक ने शादी टूटने की खबरों पर दिया अपना रिएक्शन, पेश की ये सफाई
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, गुलशन ने स्वयं इस खबर की पुष्टि की है. हमने आपसी सहमती के साथ शांतिपूर्ण रूप से ये फैसला किया है और अब हमने एक दूसरे से तलाक ले लिया है. हमने इसे लेकर किसी तरह का प्रेस स्टेटमेंट जारी नहीं किया और ना ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा की क्योंकि हमारी शादी हमारा नीजी मामला है. मैं बस इतना ही कहूंगा."
आपको बता दें कि पिछले साल मीडिया से बातचीत के दौरान गुलशन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, "एक विवाहित इंसान होना आसान काम नहीं है. इसमें कई उतार-चढ़ाव नहीं आते हैं. लेकिन तकलीफ ये है, अपनी विवाहित जिंदगी में आप अपनी पार्टनर से प्रेम करते होंगे लेकिन आपको ये नहीं पता होता है कि अपने नीजी क्षेत्र में अपने पार्टनर की दखलंदाजी को कैसे हैंडल करें. लेकिन जी रहे हैं और सीख रहे हैं. अभी के लिए, हम दोनों एक साथ हैं."
आपको बता दें कि गुलशन ने साल 2012 में कैलिरोई तजीएफ्टा से शादी की थी. वो ग्रीस (Greece) की रहने वाली हैं. बात करें फिल्मों की तो वो 'द गर्ल इन येलो बूट्स', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'हंटर' समेत अन्य कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

