रेलवे आज से चलाएगा 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, बुक किए गए कुल 16,15,63,821 रुपये के टिकट
भारतीय रेलवे (Indian Railways) के देशभर के पंद्रह स्टेशनों के लिए कुछ स्टॉपेज के साथ चुनिंदा ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है. जिसके बाद आईआरसीटीसी ने सोमवार शाम 6 बजे से स्पेशल ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी. इस दौरान रेलवे विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 45,533 PNR जनरेट किए गए हैं और विशेष ट्रेनों के लिए 82,317 यात्रियों को आरक्षण जारी किया गया है. इस दौरान टिकट बुकिंग में कुल 16,15,63,821 रुपये प्राप्त हुए. रेलवे विभाग के ऐलान के बाद राज्यों में फंसे मजदूरों को लेकर जाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके लिए रेलवे ने दिल्ली से बड़े शहरों के बीच 15 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी. वहीं विशेष यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए ‘आरोग्य सेतु ऐप’ को फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है.