बॉलीवुड

COVID 19: मलाइका अरोड़ा की सोसाईटी में मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स, BMC ने सील की बिल्डिंग

खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में भी एक कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला है जिसके बाद बीएमसी (BMC) ने उनकी सोसायटी को सील कर दिया है.

COVID 19: मलाइका अरोड़ा की सोसाईटी में मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स, BMC ने सील की बिल्डिंग
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) ने सभी को घरों पर रहने को मजबूर कर दिया है. हालांकि धीरे धीरे अब लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जा रही है लेकिन लोगों से अपना ख्याल रखने, मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी लगातार की जा रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर बनी हुई हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वो अपने योगा और कुकिंग के फोटो पोस्ट कर फैंस से बराबर जुड़ी हुई हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में भी एक कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला है जिसके बाद बीएमसी (BMC) ने उनकी सोसायटी को सील कर दिया है.

दरअसल bollywood.scuttlebutt नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग Tuscany की एक फोटो शेयर की गई. जिसके गेट पर बीएमसी का बोर्ड लगा है. जिस पर लिखा है कि ये एरिया एक कंटेनमेंट एरिया है. यहां पर रहने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस एरिया में एंट्री बैन है. नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

@malaikaaroraofficial 's Building Resident Tested Positive For COVID-19, BMC Seals The Building.. #malaikaarora #covid_19 #bandra

A post shared by Scuttlebutt (@bollywood.scuttlebutt) on

आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा अपने घर अपने बेटे क साथ रह रही हैं. इंटरनेशनल योगा डे आने को है ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा पेज पर एक बेहद ही सुपर हॉट फोटो शेयर की है. जिसमें एक्ट्रेस की फिटनेस देखते ही बन रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).