श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटी राइड पर निकली, पैपराजी को देख छिपाया चेहरा (Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा कपूर को रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटी पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि इस दौरान श्रद्धा कपूर फेस पर मास्क पहने दिखाई दी. तो वहीं रोहन ने भी मास्त पहन रखा था.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से आम आदमी के साथ सेलेब्स भी अपने घर पर रहने के लिए मजबूर हो गए. हालांकि अब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है. लेकिन इस मुश्किल हाल में सभी से संभलकर रहने की अपील की जा रही है. इस बीच एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को भी लॉकडाउन में बाहर जाते हुए स्पॉट किया गया. दरअसल कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर अपने भाई सिधांत कपूर के साथ बाहर जाते हुए स्पॉट हुई थी. जिसके बाद एक बार फिर एक्ट्रेस को लॉकडाउन में बाहर स्पॉट किया गया है. लेकिन बार श्रद्धा कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटी राइड करते हुए स्पॉट किया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा कपूर को रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटी पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि इस दौरान श्रद्धा कपूर फेस पर मास्क पहने दिखाई दी. तो वहीं रोहन ने भी मास्त पहन रखा था. जैसे ही श्रद्धा ने देखा की पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छिपा लिया. वैसे इस राइड के दौरान दोनों बिना हेलमेट के नजर आए.
आपको बता दे की रोहन श्रेष्ठा एक फेमस सेलेब्रिटी फोटोग्राफर है जिनके साथ श्रद्धा के अफेयर की चर्चा जोरो में हैं. हालंकि दोनों ने अपने अफेयर की खबर को गलत ठहराया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

