अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए बुक कराई 3 चार्टर्ड फ्लाइट, नहीं चाहते हैं नेक काम का प्रचार
अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फंसे 200 से अधिक लोगों को उत्तर प्रदेश स्थित उनके घर बस के जरिए भेजा था. अब खबर आ रही है कि इस बार वो 500 से भी ज्यादा लोगों को उनके घर भेजने के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अब प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई (Mumbai) में फंसे 200 से अधिक लोगों को उत्तर प्रदेश स्थित उनके घर बस के जरिए भेजा था. अब खबर आ रही है कि इस बार वो 500 से भी ज्यादा लोगों को उनके घर भेजने के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं.
मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी (Big B) ने प्रवासी मजदूरों को वाराणसी भेजने के लिए 3 चार्टर फ्लाइट बुक कराई हैं. उनके इस काम की देखरेख बिग बी के करीबी और उनकी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव कर रहे हैं. सूत्र के हवाले से बताया गया कि बिग बी अपने इन कामों का प्रचार नहीं चाहते हैं. सभी काम उनसे सलाह मशवरा लेने के बाद ही किया जा रहा है. प्रवासी मजदूरों की परेशानी देखकर वो काफी दुखी थे और उनकी मदद करना चाह रहे हे.
ये भी पढ़ें: सोनू सूद के बाद प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आए अमिताभ बच्चन, करेंगे ये बड़ा काम
इसके लिए अब उन्होंने वाराणसी (Varanasi) के लिए इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट बुक कराई जो आज सुबह रवाना हुई हैं. इसमें यात्रा करने वाले 180 मजदूरों को सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया है. दरअसल, इन्हें ट्रेन से भेजने का प्लान था लेकिन इंतजाम न हो पाने पर फ्लाइट का विकल्प चुना गया. अन्य दो फ्लाइट्स भी आज वाराणसी के लिये रवाना होंगी.
ये भी बताया जा रहा है कि आनेवाले समय में बिग बी पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडू और अन्य राज्यों में लोगों को भेजने के लिए प्लेन की टिकट का इंतजाम अपने खर्च पर करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

