बॉलीवुड

Lockdown: कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज, प्रोड्यूसर ने बताई ये बड़ी वजह

लॉकडाउन के कारण रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सूर्यवंशी' की रीलिज डेट को कैंसल किया उसके बाद बॉलीवुड की बिग बजेट फिल्मों की डेट भी आगे कर दी गई है. उन फिल्मों में कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' का भी नाम है. इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मकलई ने दी है.

Lockdown: कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज, प्रोड्यूसर ने बताई ये बड़ी वजह
धाकड़ पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन पूरे देशभर में चल रहा है. लॉकडाउन के चलते फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद कर दी गई है. इसी बीच लॉकडाउन (Lockdown) के कारण रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रीलिज डेट को कैंसल किया उसके बाद बॉलीवुड की बड़ी बजेट की फिल्मों की डेट भी आगे कर दी गई है. उन फिल्मों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक्शन फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) का भी नाम है. इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मकलई ने दी है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मकलाई (Sohail Makhlai) ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होनेवाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते शूटिंग की डेट आगे कर दी गई थी. इस फिल्म का शेड्यूल जुलाई महीने में कर दिया गया था. लेकिन इसी बीच कंगना की दूसरी फिल्म 'जयललिता' की शूटिंग भी आगे कर दी गई है.

ऐसे में यह संभव नहीं है की जुलाई में भी इस फिल्म की शूटिंग कर पाएंगे. ये भी पढ़ें: Lockdown: कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ के दिहाड़ी मजदूरों के लिए दिया दान

फिल्म रिलीज पर बात करते हुए मकलाई ने कहा 'हमने दीवाली पर रीलिज करने की घोषणा की थी. हमने सभी शेड्यूल भी तय किए थे लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण सभी फिल्मों की डेट आगे कर दी गई है और शूटिंग भी बंद है ऐसे में किसी के पास भी आगे के लिए कोई प्लान नही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).