बॉलीवुड

ईशा गुप्ता की हॉट सीरीज ‘रिजेक्ट एक्स 2’ का बोल्ड टीजर हुआ रिलीज, देखें Video

ऑनलाइन सीरीज 'रिजेक्टएक्स 2' का टीजर रिलीज कर दिया है. सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और अब निर्माता इस साल दूसरा सीजन रिलीज करने के लिए तैयार है.

ईशा गुप्ता की हॉट सीरीज ‘रिजेक्ट एक्स 2’ का बोल्ड टीजर हुआ रिलीज, देखें Video
रिजेक्टएक्स 2 (Photo Credits: Youtube)

मुंबई: ऑनलाइन सीरीज 'रिजेक्टएक्स 2' (Rejctx 2) का टीजर रिलीज कर दिया है. सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और अब निर्माता इस साल दूसरा सीजन रिलीज करने के लिए तैयार है. टीजर में ईशा के दृष्टिकोण से जेफरसन वर्ल्ड स्कूल के 'अमीर बच्चों' की झलक साझा की गई है.

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) इस सीरीज में सिंगापुर की पुलिस का किरदार निभा रही हैं जो शानदार और हॉट लुक में नजर आ रही हैं और एक सख्त पुलिस वाले की छवि के साथ केस को सुलझाते हुए नजर आएंगी. लेकिन वह यह जानती है कि बच्चों के अपने रहस्य हैं और उनकी तरह, वे भी इसकी रक्षा करने के लिए सब कुछ करेंगे. कुल मिलाकर, पहले से अधिक इंटेंस दूसरे सीजन के लिए तैयार हो जाइए! यह भी पढ़ें:Esha Gupta Bold Photo: ईस्टर के मौके पर ईशा गुप्ता ने हॉट फोटो शेयर कर फैन्स को इस अंदाज में दी बधाई

इस शो का ये टीजर काफी बोल्ड है जिसमें हॉट सीन्स की भरमार है और इसमें ईशा भी काफी सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं. यह भी पढ़ें: Esha Gupta Hot Yoga: हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का योग देखकर अली फजल भी हुए हैरान, किया ऐसा कमेंट

इस शो में प्रतिभाशाली अभिनेताओं का एक समूह नजर आएगा जिन्हें सीजन 1 में देखा गया था. मासी वली, अनिषा विक्टर, साधिका सय्यल, आयुष खुराना, रिधि खखर, प्रभनीत सिंह, पूजा शेट्टी और तन्वी शिंदे के अलावा ईशा गुप्ता और सुमीत व्यास नजर आएंगे. ‘रिजेक्ट एक्स’ के नए सीजन के साथ अधिक रोमांचक सफर के लिए अपनी कमर कस लीजिए जो जल्द ही ज़ी5 पर किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).