साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 28 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का काम नहीं ले रहा है. इसके साथ ही मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है. इससे पहले राज्यपाल पर सीएम गहलोत लगातार हमलावर रहे हैं. उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है.
राजस्थान के सियासी घमासान में जारी घटनाक्रम में रोजाना बदलाव हो रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दायर अर्जी उन्होंने खुद ही वापस ले ली. दूसरी तरफ बीएसपी ने अशोक गहलोत की चिंता बढ़ा दी थी. लेकिन अब उनके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर की याचिका की खारिज कर दिया है. जिससे गहलोत सरकार के लिए राहत भरी खबर है.
राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है.एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका भी स्पीकर सीपी जोशी ने वापस ले ली है.दूसरी तरफ बीएसपी ने अपने सभी 6 विधायकों को व्हीप जारी कर कांग्रेस के किसी भी प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने के लिए कहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. यह जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने दी.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना किसी न किसी तरह का नया अपडेट इस मामले में सामने आ रहा है. एक तरफ राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अर्जी वापस ली है तो दूसरी तरफ मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पक्षकार बनाने के लिए पत्र दिया गया है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा दायर याचिका को लेकर आज सुनवाई होनी थी लेकिन उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी का आगे का रुख क्या होगा यह देखने वाली बात है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की आज यानि 27 जुलाई को 82वां स्थापना दिवस है. कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी भी तरह के ऐसे समारोह को नहीं आयोजित किया जा रहा है. जिससे लोग एक जगह जमा हों. वहीं आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऑनलाइन एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन अब तक मार्केट में नहीं आ पाई है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले भी बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आए हैं और 708 मौतें रिपोर्ट की गई हैं.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में चल रहे सियासी ड्रामे पर पुरे देश की नजर है. कांग्रेस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच शुरू हुई सियासी लड़ाई हाईकोर्ट होते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है.
राशिफल 27 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी.
राशिफल 25 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. पूरा मामला हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. जिससे कोई ठोस नतीजे पर पहुंचने से पहले रोजाना कुछ न कुछ अपडेट आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज फिर राजस्थान हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर द्वारा दिए गए नोटिस पर रोक लगा दी है.
राजस्थान में जारी सियासी लड़ाई के बीच सचिन पायलट गुट के लिए फिलहाल राहत भरी खबर है. बताना चाहते हैं कि सचिन पायलट गुट को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा मिले नोटिस पर अभी राजस्थान हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को अयोग्य नहीं करार कर पायेंगे. इसके साथ ही अन्य मसलों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. सीएम अशोक गहलोत ने भले ही शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी को संदेश दिया है कि कांग्रेस के सभी विधायक उनके साथ हैं. दूसरी तरफ सचिन पायलट पीछे हटने को तैयार नहीं है. सचिन पायलट गुट की अर्जी पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. इसी बीच खबर है कि इसमें केंद्र की मोदी सरकार को पक्षकार बनाया गया है.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 के मामलो में कमी आने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के सर्वाधिक 49,310 मामले सामने आए हैं और 740 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकडें के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 12,87,945 हो गई है. वहीं देश में कोरोना के 4,40,135 सक्रिय मामले हैं. जबकि 8,17,209 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. अगर देश में मरने वालों की बात करें तो यह संख्या 30,601 है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सीएम अशोक गहलोत ने भले ही अपना पलड़ा भारी है यह साबित कर दिया है. लेकिन सचिन पायलट इतनी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं है. इन सब के बीच पायलट गुट के लिए आज का दिन बेहद ही खास है जो यह तय करेगा कि उनका आगे भविष्य क्या होगा. ऐसे में इसे फाइनल से कम नहीं कहा जा सकता है. सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. सभी की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई हैं.
राशिफल 24 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है. वृषभ-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. चाहे कोरोना को लेकर देश में बढ़ते मामले हों या फिर भारत-चीन सीमा विवाद हो. राहुल गांधी हर मोर्चे पर सरकार को आड़े हाथ लेते रहते हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका पूरा फोकस अपने इमेज बनाने पर है. उनके इस बयान पर अब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम अब तक खत्म नहीं हुआ है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की लड़ाई विधानसभा अध्यक्ष के पास होते हुए अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. देश की सबसे बड़ी अदालत में राजस्थान के स्पीकर द्वारा याचिका दायर की गई है. इसी बीच खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से साफ इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि पहले हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाए उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मुमकिन है.
कोरोना वायरस महामारी ने भारत में कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से पीड़ित की संख्या में भी कोई कमी नहीं होती दिख रही है.कोरोना की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आती है तब तक हालात बेहतर होने की कल्पना करना व्यर्थ है. यूपी में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इसी बीच सूबे की योगी सरकार पर हर मसले को लेकर हमलावर रहने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर आड़े हाथ लिया है.