राशिफल 28 जुलाई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 28 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
राशिफल 28 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. माता-पिता की कोई भी बात आज ना टालें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा
वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-सफेद
मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. माता-पिता की कोई भी बात न टालें.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
कर्क- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी
सिंह- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
कन्या- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- क्रीम
तुला- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- बैगनी
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
धनु- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- क्रीम
मकर-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कुंभ- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
मीन-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-भगवा
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

