लाइफस्टाइल

राशिफल 27 जुलाई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 27 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी.

राशिफल 27 जुलाई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 27 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

वृषभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी अच्छे से चलाएं.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पीला

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझे. वाणी पर संयम रखें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

कर्क- आज आपकी जिंदगी में किसी शख्स की एंट्री हो सकती है.आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- क्रीम

सिंह- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें. आज के दिन आप जिसे चाहते हैं उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- बैगनी

कन्या- आज के दिन प्रेमी के साथ आपके रिश्ते और बेहतरीन होंगे. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- भूरा

तुला- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में प्यार की मिठास लाने के लिए आज के दिन आप को पहल करने की जरूरत है.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नीला

धनु- प्रेम के लिए अनुकूल दिन दिमाग में रोमांस प्रेमी की छवि छाए रहेगी. आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें.किसी से ना उलझें. बिज़नेस में मुनाफा होगा.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- बैगनी

मकर- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नारंगी

कुंभ- लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग-भगवा

मीन- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-पीला

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).