Rajasthan Political Crisis: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को दिया विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का काम नहीं ले रहा है. इसके साथ ही मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम अशोक गहलोत को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है. इससे पहले राज्यपाल पर सीएम गहलोत लगातार हमलावर रहे हैं. उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है.
- Read in
- English
नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी संग्राम (Rajasthan Political Crisis) खत्म होने का काम नहीं ले रहा है. इसके साथ ही मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहा है. इसी बीच खबर है कि राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया है. इससे पहले राज्यपाल पर सीएम गहलोत लगातार हमलावर रहे हैं. उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बातचीत हुई है.
बता दें कि अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कल प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उनसे सात दिन पहले लिखे गए पत्र के बारे में बात की है. गहलोत सरकार के लिए राहत भरी खबर यह है कि हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर की याचिका खारिज कर दी है. जिसमें उन्होंने बीएसपी के सभी 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय करने के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था. यह भी पढ़ें-Rajasthan Political Crisis: अशोक गहलोत के लिए अच्छी खबर, बीएसपी विधायकों के विलय के खिलाफ BJP द्वारा दायर याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
ANI का ट्वीट-
Rajasthan Governor Kalraj Mishra orders State Government to call for an Assembly Session. Not convening the Assembly was never the intention: Raj Bhawan, Rajasthan pic.twitter.com/mKt2qdmuSp
— ANI (@ANI) July 27, 2020
गौर हो कि सूबे में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई में अहम रोल राज्यपाल कलराज मिश्र का दिखाई पड़ रहा है. इससे पहले नाराज सचिन पायलट अपने साथ 18 विधायकों को लेकर कांग्रेस से बगावत किये हुए हैं. जिससे गहलोत सरकार पर खतरा बना हुआ है. हालांकि अब तक गहलोत अपनी सरकार बचाने में कामयाब जरूर दिख रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल को 102 विधायकों के समर्थन का लेटर दिया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

