साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
26 अप्रैल 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद अब जम्मू-कश्मीर के थोड़े से दायरे में सिमट कर रह गया है. उन्होंने पुलवामा में 40 जवानों को शहीद किया. इस हमले के बाद उसी क्षेत्र में अब तक 42 आतंकियों को ठिकाने लगाया जा चुका है.
आधे घंटे देरी से पहुंचे अखिलेश ने सांड का जिक्र नहीं किया लेकिन सांड से घायल होने वाले शख्स को 23 तारीख के बाद सम्मानित करने का ऐलान जरूर कर दिया.
कन्नौज में बसपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह दिखाने की भरपूर कोशिश की गई कि यह गठबंधन सिर्फ चुनावी गुणा गणित से नहीं बल्कि दिल से बनाया गया है.
मोदी के रोड शो में समर्थकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. वाराणसी की सड़कों पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. देखिए वीडियो.
वाराणसी की फिजां में सिर्फ और सिर्फ मोदी की गूंज सुनाई दे रही है. पीएम मोदी का रोड शो लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया से गुजरते हुए दशाश्वमेध घाट पर जाकर खत्म होगा.
25 अप्रैल 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि समाजवादियों को सबसे अधिक कांग्रेस के लोगों ने धोखा दिया है.
सतपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया. उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन की तुलनी ऐसे शेर से कर दी जिस पर देवी सवार होती है.
राहुल ने ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज अपनाया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'हकीकत रूबरू हो, तो अदाकारी नहीं चलती. जनता के सामने, चौकीदार...मक्कारी नहीं चलती.' इसके साथ ही राहुल गांधी ने 'हैशटैग चौकीदार चोर है' का भी इस्तेमाल किया है.
आदित्यनाथ ने कहा, हम दो भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लड़ा रहे हैं. एक आजमगढ़ से (निरहुआ) और एक गोरखपुर से (रवि किशन). मुंबई से इनको पकड़कर लाए हैं.
पुलवामा हमले में की चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के बल पर वायुसेना के शौर्य ने जब पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया तो महामिलावटी ठगबंधन में खलबली मच गई.
बताना चाहते है कि साल 2016 में अपनी सेवाओं की शुरुआत से ही जियो ने सेवाओं की कीमतें काफी आक्रामक रखी हैं, जिसकी वजह से दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं. जियो ने एक तरह से देश की टेलीकॉम सेवाओं में क्रांति ला दी है.
24 अप्रैल 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस प्रोमो को शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपके साथ पॉलिटिक्स और इलेक्शन को छोड़ अन्य बातों पर बात करके अच्छा लगा. मुझे यकीन है कि लोगों को हमारी बातचीत पसंद आएगी.'
पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की मौजूदगी में सनी ने बीजेपी का दामन थामा है. बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल को टिकट दे दिया है.
असम में 78.29 फीसदी, बिहार में 59.97 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 54.03 फीसदी, दादर नागर हवेली में 71.43 फीसदी, दमन और दिउ में 65.34 फीसदी मतदान हुआ
पहलवान बजरंग पुनिया ने मंगलवार को यहां एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के 65 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने फाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान सयातबेक ओकसोव को 12-7 से हराया
हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ विवादित बयान दिया था. अब्दुल्ला ने कहा था 'अली भी हमारे हैं. बजरंग बली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए.'
इस घटना के बाद रोड शो में हंगामा मच गया. जल्द ही वहां मौजूद पुलिस ने काले झंडा लेकर पहुंचे युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया. हालांकि, ये दोनों युवक कौन हैं, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. फिलहाल, दोनों को पुलिस थाने ले गई है.