डिंपल यादव ने छुए मायावती के पैर, बीएसपी प्रमुख ने सिर पर हाथ फेरकर दिया जीत का आशीर्वाद, देखें वीडियो
कन्नौज में बसपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह दिखाने की भरपूर कोशिश की गई कि यह गठबंधन सिर्फ चुनावी गुणा गणित से नहीं बल्कि दिल से बनाया गया है.
कन्नौज. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) यूपी के कन्नौज (Kannauj) पहुंचीं। कन्नौज से महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैदान में हैं. मायावती (Mayawati) ने कन्नौज में उनके लिए वोट मांगे. इस दौरान मंच पर जब मायावती पहुंची तो डिंपल यादव ने उनका प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया. इसके बाद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मायावती के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया. मायावती ने डिंपल यादव के सिर पर हाथ रखकर उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया.
कन्नौज में बसपा (BSP) और सपा (SP) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह दिखाने की भरपूर कोशिश की गई कि यह गठबंधन सिर्फ चुनावी गुणा गणित से नहीं बल्कि दिल से बनाया गया है. यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: डिंपल यादव आज कन्नौज सीट से दाखिल करेंगी अपना नामांकन, साथ में अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद
#WATCH Samajwadi Party leader Dimple Yadav takes blessings of BSP chief Mayawati at a 'mahagathbandhan' rally in Kannauj, earlier today pic.twitter.com/ZGUny3aPET
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2019
बीएसपी प्रमुख ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि, गठबंधन होने के बाद से ही मैं डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपने परिवार की बहू मानकर चलती हूं. आप लोग डिंपल (Dimple Yadav) को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जिताकर एक बार फिर से संसद भेजें. मुझे हमेशा से ही अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) के द्वारा एक बड़े की तरह सम्मान मिला है. हमारे गठबंधन को तोड़ने के लिए इस बार बीजेपी एंड कंपनी का कोई भी हथकंडा काम नहीं आएगा. यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: समाजवादी पार्टी ने जारी की 3 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव
डिंपल (Dimple Yadav) ने कहा कि, पिछले पांच सालों में भाजपा (Bhartiya Janta Party) ने देश की दशा व दिशा दोनों बदल दी। राजनीति का एक अलग ही रूप देखने को मिला. भाजपा (BJP) के लोग सत्ता में रहने के लिए कोई भी मर्यादा लांघ सकते हैं. मायावती जी (Mayawati) ने गठबंधन करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया. मैं अखिलेश जी को बधाई दूंगी कि उन्होंने मायावती जी को वह सम्मान दिया, जिसकी वे हकदार हैं.
बीएसपी प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने आगे कहा कि, मुझे यकीन है कि इस बार आप 'नमो-नमो' करने वालों की छुट्टी करने वाले हैं और 'जय भीम' वालों को लाने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

