देश

लोकसभा चुनाव 2019: डिंपल यादव आज कन्नौज सीट से दाखिल करेंगी अपना नामांकन, साथ में अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा (Kannauj Lok Sabha) से सपा और बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) शनिवार को अपना नामांकन करेंगी

लोकसभा चुनाव 2019: डिंपल यादव आज कन्नौज सीट से दाखिल करेंगी अपना नामांकन,  साथ में अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद
डिंपल यादव (Photo credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा (Kannauj Lok Sabha) से सपा और बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) शनिवार को अपना नामांकन करेंगी. इस दौरान उनके साथ उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) तथा जया बच्चन भी मौजूद रहेंगे. समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ लखनऊ से एक्सप्रेस-वे होते हुए कन्नौज में पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां से करीब 11 बजे रोड शो शुरू होगा.

रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा. वहां नामांकन करने के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे. जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, और राज्यसभा सांसद संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).