Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 17th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 17वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन मुकाबलों में एक जीत और दो हार का सामना किया है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 11 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में वापसी की तलाश है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड (PBKS vs SRH Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में जीत दर्ज की थी.
पंजाब किंग्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर लगातार रन बना रहे हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अच्छी फॉर्म में हैं. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ये टीम मार सकती है बाजी (PBKS vs SRH Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में संतुलित दिख रही है. अगर प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलते हैं तो पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट अहम भूमिका निभा सकते हैं.
पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 55%.
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs SRH 17th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY