साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शनिवार को कश्मीर का दौरा करेंगे और वहां अनुच्छेद 370 (Article 370) के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लेंगे. सूत्रों के मुताबिक गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा, भाकपा महासचिव डी राजा, RJD के मनोज झा सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और देश के लोगों को अर्थव्यवस्था पर भरोसा दिलाने की कोशिश की. इसमें उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के ताजा हालात पर सरकार के कदमों की जानकारी दी है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनियाभर के देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर हालात में है. जानिए वित्त मंत्री की अर्थव्यवस्था को लेकर कही कई 10 बड़ी बातें-
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में लगाई गई वीर सावरकर की मूर्ति पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनएसयूआई के भारी विरोध के बाद जब शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वीर सावरकर को जो मानता नहीं है, उसे चौक में पीटा जाना चाहिए. सावरकर का अपमान राहुल गांधी ने भी किया था, ऐसे औलादों को स्वतंत्रता की अहमियत नहीं समझेगी."
पीएम नरेंद्र मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान वे सबसे पहले (गुरुवार) फ्रांस पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों बेटियों का आशीर्वाद सदियों तक भारत का भला करेगा. नई सरकार बने 75 दिन हुए, लेकिन हमने कई बड़े फैसले लिए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस की दोस्ती अटूट है,ऐसा कोई फैसला नहीं है जब दोनों देशों ने एक दूसरे का समर्थन ना किया हो.
23 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में बृहस्पतिवार को फ्रांस पहुंच गए. पीएम मोदी अपने दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
चंद्रयान -2 ने 21 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है. जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि यह तस्वीर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह से 2650 किमी की ऊंचाई से ली है. इससे पहले चंद्रयान-2 मंगलवार सुबह 9.02 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा
द्रमुक नेता एम.के.स्टालिन के पी चिदंबरम के समर्थन में आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बुधवार की रात गिरफ्तार किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार चिदंबरम को सीबीआई ने राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश कर 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है.
22 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी.साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें.वृषभ-आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.
सीबीआई की टीम ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को उनके जोरबाग स्थित घर से हिरासत में ले लिया है. सीबीआई की टीम ने आईएनएक्स मीडिया केस में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है. उन्हें अब डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है. इसके बाद उन्हें सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया है.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम अभी-अभी कांग्रेस दफ्तर पहुंचे हैं. पी चिदंबरम पिछले 24 घंटे से गायब थे. चिदंबरम दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे और मेरे बेटे को फंसाया गया है. हालांकि उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया.
राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के चीफ बीएस धनोआ फ्रांस जाएंगे. जानकारी के अनुसार फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन पहला राफेल जेट 20 सितंबर को भारत को सौंपेंगी. एक रक्षा अधिकारी ने बताया, 'योजना के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल फ्रांस जाएगा और राफेल जेट रिसीव करेगा.
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन. पाक सेना ने सुंदरबनी इलाके में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोली बारी की इस गोली बार में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है.
21 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से बात की है. जानकारी के अनुसार इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने बोरिस जॉनसन को पीएम बनने की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की. साथ ही बातचीत में पीएम मोदी ने आतंकवाद से लड़ने की जरूरत भी बताई.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताना चाहते है कि सुरक्षाबलों को संदेह है कि एक या दो आतंकवादी मुठभेड़ में शामिल हैं. यह जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल370 को रद्द करने के बाद पहली मुठभेड़ है.आर्टिकल 370 हटाए जाने के समय से ही घाटी में कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे
कश्मीर मुद्दे पर हर तरफ से मुंह की खाने के बावजूद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपना अड़ियल रवैया छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. आलम यह है कि कश्मीर मसले पर वह दुनिया के सामने अपनी किरकिरी एक बार फिर कराने का मन पूरी तरह बना चुका है. पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबर है कि वह कश्मीर मुद्दे को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में उठाएंगे.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और तीन सवाल पूछे. प्रियंका गांधी ने पूछा कि आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भयानक मंदी से राहत कब मिलेगी? नौकरियों का खत्म होना कब रुकेगा?
बीसीसीआई ने 36 साल के क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर लगे लाइफटाइम प्रतिबंध को घटाकर 7 साल कर दिया है.ऐसे में अब 13 सितंबर 2020 को श्रीसंत पर लगा बैन खत्म होगा. बताना चाहते है कि BCCI लोकपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को घटाकर सात साल करने का फैसला किया गया है. बता दें कि 13 सितंबर 2013 को श्रीसंत पर आजीवन बैन लगाया था.
20 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. मिथुन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. कर्क-आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.