साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
महाराष्ट्र में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गयी है. बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बताया कि आने वाले दो दिन में दोनों पार्टियों की तरफ से सीटों के बंटवारे की घोषणा हो जाएगी. इससे पहले मीडिया में खबर आयी कि बीजेपी-शिवसेना में सीटों को लेकर मतभेद चल रहा है.
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस मंदी को लेकर बयानबाजी कर सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी कांग्रेसी नेता लगातार अपने निशाने पर ले रहे है. इसी कड़ी में अब भारतीय युवक कांग्रेस ने निर्मला सीतारमण के बाहर मंदी को लेकर प्रदर्शन किया है.
20 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी. वृषभ- आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. मिथुन- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बरकरार है. भारतीय सेना ने बताया कि रूस में चल रहे शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के अभ्यास के दौरान आज पाकिस्तान का सांस्कृतिक दिवस का कार्यक्रम था. लेकिन पाकिस्तान ने तमाम राजनयिक मानदंडों को तोड़ते हुए भारत को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया.
अर्थव्यवस्था और विशेषतौर पर गैर- बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) में नकदी की तंगी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दिनों में देशभर में 200 जिलों में बैंकों, एनबीएफसी और खुदरा कर्ज लेने वालों की आमने सामने खुली बैठकें होंगी.
एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया वायुसेना के अगले चीफ बनेंगे। बताना चाहते है कि रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अगले वायुसेना अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया है. एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख बनेंगे तथा बी एस धनोआ की सेवानिवृत्ति के बाद यह दायित्व संभालेंगे.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से ही केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी के निशाने पर है. कांग्रेस नेताओं की तरफ से कश्मीर में हालात को लेकर बयानबाजी पर खूब हो रही है.इसी कड़ी में अब देश के ग्रहमंत्री अमित शाह 22 सितंबर को आर्टिकल 370 के उन्मूलन पर ‘जन जागरण अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे
आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की कोर्ट ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अब 3 अक्टूबर 2019 तक बढ़ा दी है. चिदंबरम की न्यायिक हिरासत आज खत्म होने वाली थी.
भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. करतारपुर गलियारा पूरा करने काम तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मौके पर पहुंचे और निर्माण कामों का जायजा लिया. जिसके बाद करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम काम से संतुष्ट हैं.
19 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरुवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. वृषभ-आज आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे. परिवार का साथ मिलेगा. मिथुन- आज के दिन आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी भी हो रही है. पाकिस्तान के किसी भी हथकंडे का फायदा उसे नहीं मिल रहा है. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान ने एक और नापाक हरकत की है. पीएम मोदी के लिए पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खोलने से साफ मना कर दिया है.
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस इस मसले पर ;लगातार सरकार को घेरते आ रही है. इसी कड़ी में अब 'Howdy Modi' इवेंट से पहले राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा कि मोदी जी अर्थव्यवस्था कैसी है? ऐसा लगता है कि बहुत ठीक नहीं है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कश्मीर को लेकर बॉर्डर के उस पार से खूब बयानबाजी भी हो रही है. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है. एनएनआई के अनुसार इमरान ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू नहीं हटा लिया जाता, तब तक कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत मुमकिन नहीं है.
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती है. खबर है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेट राजेश कुमार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.
केंद्र की मोदी सरकार ने स्वास्थ को ध्यान में रखकर एक बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते है मोदी कैबिनेट ने ई-सिगरेट्स के उत्पादन और बिक्री करने पर बैन लगा दिया है.देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इसकी बिक्री, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, विज्ञापन और मैन्युफैक्चरिंग दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही कानून तोड़ने वाले को कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
18 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर रोजगार को लेकर सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं. युवा नौकरियां निकलने का रास्ता देख रहे हैं. प्रियंका यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि 'मगर रोजगार देने की बात पर BJP सरकार के लोग मुंह फेर लेते है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही वहां के हालात को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार को जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के लिए जगह बनाना बंद कर देना चाहिए और जल्द से जल्द सभी नेताओं को रिहा कर देना चाहिए.
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है. इसी बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. सरकार की कोशिश है की वर्ष 2030-32 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 100 खरब अमेरिकी डॉलर बनाया जाए और इसमें रक्षा क्षेत्र का बड़ा योगदान होगा
चीनी कंपनी Xiaomi ने मंगलवार को भारतीय ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए चार नए प्रोडक्ट मार्केट में उतार दिए है.कंपनी ने बैंगलोर में आयोजित इवेंट 'स्मार्ट लिविंग 2020' के तहत चार स्मार्ट टीवी, वाटर प्यूरीफायर, Mi साउंडबार और Mi बैंड लॉन्च किया है. Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए Mi स्मार्ट टीवी, Mi स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर और Mi साउंडबार की सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है.