देश

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- रोजगार की बात पर BJP फेर लेती है मुंह या कहती हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता की कमी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर रोजगार को लेकर सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं. युवा नौकरियां निकलने का रास्ता देख रहे हैं. प्रियंका यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि 'मगर रोजगार देने की बात पर BJP सरकार के लोग मुंह फेर लेते है.

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- रोजगार की बात पर BJP फेर लेती है मुंह या कहती हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता की कमी
प्रियंका गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits PTI

नई दिल्ली. देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर विपक्ष पूरी तरह हमलावर है. कांग्रेस इस मसले पर लगातार बयानबाजी कर रही है. इसी कड़ी में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने एक बार फिर रोजगार को लेकर सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शिक्षकों के लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं. युवा नौकरियां निकलने का रास्ता देख रहे हैं.

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि 'मगर रोजगार देने की बात पर बीजेपी सरकार के लोग मुंह फेर लेते हैं या कहते हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता की कमी है. यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नौकरी वाले बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा-उत्तर भारतीयों का अपमान कर बच नहीं सकते

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला-

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने कहा था कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है, बल्कि उत्तर भारत में योग्य लोगों की कमी है. केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर विपक्ष नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया था.

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा था कि सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है. वरना अपना सारा दोष #gravity, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).