सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारत विभिन्न संस्कृति और धर्मों का देश है, यहां के लोगों में भगवान के प्रति बहुत आस्था है. लोग अपनी आस्था को भगवान के सामने अलग- अलग रूप में व्यक्त करते हैं, कोई वस्त्र चढ़ाता है, कोई नववैद्य तो कोई उन्हें उनके पसंदीदा पकवान का भोग या रुपये और सोना चढ़ाता है.
हावड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां तालाब से सटे एक झाड़ी के पास कंटेनरों में 24 भ्रूण पाए गए. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन भरे हुए कंटेनरों को एक बोरी के अंदर रखा गया था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये भ्रूण आसपास के नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात का तो नहीं है.
थंडाजा मथाली और उसकी आंटी Ntombenhle Mhlongo ने दक्षिण अफ्रीका में क्वाज़ुलु-नताल के प्रांत में अफ्रीकी बीमा कंपनी ओल्ड म्युचुअल के कार्यालय में 45 वर्षीय रिश्तेदार सिसिस्को जस्टिस मथाली की डेड बॉडी ले जाने का वीडियो बनाया है.
हावड़ा जिले के उलुबेरिया में मंगलवार 19 नवंबर को गंगा से एक अनोखी मछली पायी गई, मार्केट में इस मछली की कीमत बहुत ज्यादा है. यहां रहनेवाले स्थानीय मछुआरे के हाथ जंबो भेटकी मछली लगी, जिसे मार्केट में उन्हें दाम पर बेचा गया. 18.5 किलोग्राम वजन की जंबो भेटकी मछली की कीमत 12,000 रुपये थी.
मार्गशीर्ष माह की कृष्णपक्ष एकादशी को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है. इस साल उत्पन्ना एकादशी आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार को मनाई जा रही है. आज ही के दिन एकादशी मां की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इस दिन को उत्पन्ना और उत्पत्ति एकादशी कहा जाता है.
मार्गशीर्ष माह की कृष्णपक्ष एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. इस साल उत्पन्ना एकादशी 22 नवंबर को मनाई जा रही है. इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है क्योकि इस दिन एकादशी माता की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इस दिन को उत्पन्ना एकादशी या उत्पत्ति एकादशी कहा जाता है. पद्म पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस एकादशी की उत्पत्ति और महत्व के बारे में बताया था.
उत्पन्ना एकादशी या उत्तपति एकादशी ’हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष’ महीने के दौरान कृष्ण पक्ष चंद्रमा के 11 वें दिन पड़ती है. हालांकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह नवंबर से दिसंबर के महीनों के बीच आता है. एकादशी का व्रत शुरू करने वाले हिंदू भक्तों को उत्पन्ना एकादशी से शुरू करना चाहिए.
अगर आपको पेटीएम से एक मैसेज मिला है कि आप अपना केवाईसी पूरा करें, जिसके बिना कंपनी आपके खाते में अमाउंट को "होल्ड" करेगी, तो सावधान हो जाइए क्योंकि पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने अपने फ़ॉलोवर्स को एक ट्वीट के जरिए चेतावनी दी है.
केरल के वायनाड जिले के सुल्तान बाथरी इलाके में एक बच्ची को स्कूल में सांप काटने के कारण मौत हो गई. बच्ची का नाम शहला शेरिन था और वो कक्षा पांचवीं में पढ़ती थी. यह घटना बुधवार को सर्वजन वोकेशनल हाई स्कूल में हुई.
तेंदुए और साही के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे. 58 सेकंड की इस क्लिप को इंडियन फ़ॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीन कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, तबसे ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आधी रात को एक डॉक्टर ऑनलाइन व्हिस्की सर्च करना बड़ा ही महंगा पड़ गया. पास की शराब की दुकान सर्च करने के चक्कर में 32 वर्षीय डॉक्टर के अकाउंट से 26,652 रुपये कट गए. पुणे मोहम्मदवाड़ी के डॉक्टर एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते हैं.
नेरुल से पनवेल लोकल में यात्रा कर रही एक महिला ने आज सुबह रेलवे के वन रूपी क्लिनिक के डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया. मां और बच्चा स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है. रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म देने का ये पहला मामला नहीं है.
सॉफ्टवेयर फर्म में काम करने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने बुधवार को अपने होस्टल में आत्महत्या कर ली. मृतका गचीबोवली के होस्टल में रह रही थी. पी. हरिणी पिछले दो सालों से सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में गचीबोवली में गोल्डन हिल्स कैपिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम कर रही थीं.
ऐतिहासिक इंडिया वर्सेज बांग्लादेश डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैन्स को एक चैलेन्ज दिया है. इस तस्वीर में विराट ने अपने टेस्ट मैच की तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर में विराट के साथ एक खिलाड़ी दिखाई दे रहा है, जिसका सिर्फ पीठ दिखाई दे रहा है. विराट ने इस खिलाड़ी को पहचानने का चैलेंज दिया है.
अपनी शादी में दुल्हन सोने, चांदी और हीरे मोती से सजना पसंद करती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने टमाटर का इस्तेमाल गहने की तरह किया है, इस दुल्हन ने टमाटर का मांग टिका, टमाटर की चूड़ी, टमाटर का हार और कान के पहन रखे हैं.
एक कुत्ता जिसे उसके मालिक ने चेन्नई रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया था, अब वो कथित तौर पर कानून तोड़ने वाले यात्रियों को पुलिस की चेतावनी देने में मदद कर रहा है. कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने शेयर किया है. कुत्ते का नाम चिन्नपन्नु है,.
सांप मरा हुआ हो या जिन्दा दोनों से लोग बहुत डरते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बच्चों का एक ऐसा हैरान कर देनेवाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे मरे हुए सांप के साथ रस्सी कूद खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं
विश्व बाल दिवस को यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन को यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा प्रमोट और कोऑर्डिनेट किया जाता है, जो बच्चों के कल्याण और सुधार की दिशा में भी काम करता है.
राम नाम बैंक के 'खाताधारक', जहां भक्त भगवान राम के नाम के लिखकर पुस्तिकाएं जमा करते हैं, उन्हें विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के मद्देनजर एक विशेष "बोनस" मिलेगा. प्रयागराज में स्थित इस बैंक के पास न तो एटीएम हैं और न ही चेकबुक है. इस बैंक की एकमात्र’ मुद्रा ’भगवान राम हैं.
मुलुंड के एक 79 वर्षीय व्यक्ति को ऑनलाइन डेटिंग बहुत महंगी पड़ गई. शख्स ऑनलाइन एक यूरोपियन महिला को डेट कर रहा था. शख्स की मुलाकात मई में स्पैनिश महिला से यूरोपियन सोशल मीडिया ऐप पर हुई थी. मुलुंड का यह निवासी एक रिटायर्ड इंजीनियर है. महिला से रोमांस के चक्कर में शख्स ने अपनी पत्नी के सभी गहने बेच दिए थे और घर भी बेचने की फिराक में था.