Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला रविवार यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें
टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है.
IND vs SA 43rd Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच की तारीख: 22 फरवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला रविवार यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले 43वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live Streaming In India)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY