सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
मिया खलीफा पूरी तरह से विंटर वर्कआउट मोड में हैं, इसका अंदाजा आप उनके एब्स देखकर लगा सकते हैं. मिया को देखकर ये साबित हो जाता है कि वो अपना अच्छा ख़ासा वक्त जिम में वर्कआउट करने में बिता रही हैं. हालांकि अभी हाल ही में उन्होंने मेगन पेटे (Megan Pete) द्वारा गाए अपने नाम के टाइटल ट्रैक के साथ खुद का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
सांप को देखना तो दूर की बात है. उसका नाम सुनते ही लोगों की सिट्टीपिट्टी गुल हो जाती है, सांप को देखते ही लोग उससे बचकर भागने की कोशिश करते हैं. कोई भी सांप से जहमत मोल लेने की हिम्मत नहीं करता. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पटाया के हॉलिडे इन एक्सप्रेस होटल में सुबह आज शुक्रवार 6 दिसंबर सुबह 4.30 बजे आग लग गई. जिसके बाद यहां ठहरे हुए पर्यटकों को आपनी जान बचाकर होटल से भागना पड़ा. यहां ठहरे 400 से अधिक पर्यटकों को होटल से सुरक्षित निकाला गया.
आज सुबह जबसे हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर सामने आई है, तबसे पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है. स्कूल, कॉलेज की लड़कियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सभी ने चारों मुजरिमों की मौत पर ख़ुशी व्यक्त की है और सभी कहना है कि अब जाकर 26 वर्षीय महिला डॉक्टर को न्याय मिला है.
एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की जब उसके बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने से मना कर दिया. हालत ख़राब होने के बाद महिला को पुणे के चाकन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया. जिसके बाद मजबूरन व्यक्ति को लड़की से शादी करनी पड़ी.
गुरुवार दोपहर कांदिवली की एक सोसायटी में मृत पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच के लिए जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस के अनुसार जय भारत सोसायटी के डक्ट में पड़े एक बच्चे की लाश की जानकारी गुरुवार दोपहर को मिली.
भारत में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए मुश्किल हो रही है. देश में प्याज सबसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली सब्जी है. इसके दाम बढ़ने से सभी लोग प्रभावित हैं खासकर रेस्टोरेंट. अधिकांश व्यंजनों में डाली जानेवाली प्याज प्रमुख सामग्रियों में से एक है.
रेलवे पुलिस बल के एक कांस्टेबल के साहस का मामला सामने आया है. इस जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक 55 वर्षीय यात्री की जान बचाने में कामयाबी हासिल की. कांस्टेबल अनिल कुमार ने बबन राधाकृष्ण सोनवणे की उस वक्त जांच बचाई जब वो रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे, लेकिन वो रेलवे ट्रैक के बीच में ही फंस गए.
मध्य प्रदेश इंदौर के एक 36 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर को बुधवार को शहर के कनाड़िया इलाके में उनके घर पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी अमितेश पटेरिया ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी शिवानी की हत्या कर दी और इस हत्या को सर्प दंश का स्वरुप देने के लिए कथित तौर पर उसके हाथ पर मरे हुए किंग कोबरा के दांत गड़ा दिए.
फ्लोरिडा का एक सात साल लड़का न्यू स्मिर्ना बीच पर सर्फ़बोर्ड पर मस्ती कर रहा था, इस दौरान वहां एक शार्क आ गई और बच्चे के सर्फ़बोर्ड को धक्का मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ये घटना थैंक्सगिविंग विक के अंत की है, जब चांडलर मूर ने अपने पिता चाड के साथ सर्फिंग करने का फैसला किया.
प्याज की बढ़ती कीमत लोगों को खींचकर सोशल मीडिया तक ले आई है, लोग बढ़े हुए प्याज के दाम को अलग-अलग मीम्स और वीडियो द्वारा व्यक्त कर रहे हैं. प्याज के बढ़े हुए दाम से आम जनता का हाल बेहाल है, बाजारों में प्याज 120 रूपये किलो से 150 रुपये किलो बिक रहा है. बढ़े हुए दामों की वजह से बहुत से लोगों ने तो प्याज खाना तक छोड़ दिया है.
एक स्पर्म व्हेल को स्कॉटिश समुद्र तट पर पेट में 100 किलो प्लास्टिक के साथ मरा हुआ पाया गया. व्हेल के पेट में प्लास्टिक का गोला बन गया था, जिसकी वजह से उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई. मछली के पेट से निकले कूड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसानों द्वारा समुद्र में फेंकी गई प्लास्टिक का पर्यावरण और मछलियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.
ट्विटर एक मजेदार प्लेटफ़ॉर्म है और यहां हमेशा कुछ न कुछ क्रिएटिव देखने को मिलता रहता है. कभी कभी एक सिम्पल सा ट्वीट लोगों के रिस्पांस के साथ वायरल हो जाता है और जब कोई बात बहुत इंट्रेस्टिंग हो तो वो लगातार ट्रेंड होने लगती है. जब ट्विटर यूजर से उन बातों के बारे में पूछा जो वे क्रिकेट और सेक्स दोनों के दौरान कह सकते हैं.
भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर से व्यापारी जहाजों की मदद से 250 से अधिक मछुआरों को सुरक्षित बचाया, ये मछुआरे समुद्र के खराब मौसम के कारण मुश्किल में थे. तमिलनाडु मत्स्य प्राधिकरण कोलाचेल ने इस एक संदेश के माध्यम से गोवा के 250 समुद्री मील पश्चिम दूरी पर 50 फंसे हुए मछली पकड़ने की नौकाओं के संकट के बारे में बताया.
जालौन में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, अब तक आपने सांप के बदले के बारे में सिर्फ फिल्मों में ही देखा या सुना होगा. लेकिन असल जिंदगी में सांप के बदले का ऐसा ही एक मामला सामने आया है. एक किंग कोबरा सांप ने बदला लेने के लिए एक शख्स का लगातार 2 किलोमीटर तक पीछा किया और शख्स की बाइक पर कुंडली मारकर उसे हथिया लिया.
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, इस मौसम में लोगों के पास खाने के बहुत सारे ऑप्शंस होते हैं, लेकिन सर्दी लगने के डर से लोग कुछ भी खाने से पहले दस बार सोचते हैं. सर्दियों में लोग ज्यादातर चाय, कॉफ़ी और गरम सूप पीना पसंद करते हैं. सर्दियों में आपका हमेशा तीखा और चटपटा खाने का मन करता है.
इरोड में समय पर एम्बुलेंस न आने पर प्रसव पीड़ा होने पर महिला के रिश्तेदारों ने उसे बांस और कपड़े की बनाई गई डोली में उठाकर 6 किलोमीटर तक पैदल चले. दो घंटे तक पीड़ित महिला को अपने कंधे पर ढोने के बाद बच्चा एम्बुलेंस में ही पैदा हो गया. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
अलास्का के एक शख्स को उसकी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. ख़बरों के अनुसार शख्स की बहन ने अपने भाई को फेसबुक पर अनफ्रेंड कर दिया था, जिसके बाद थैंक्स गिविंग के दौरान शख्स ने अपनी बहन को मारने का फैसला किया.
कोयंबटूर के नरसिम्हनकेपालयम में स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में छह जंगली हाथियों ने सड़क के डिवाइडर को तोड़कर हाइवे की सड़क पार की. यही नहीं हाथियों के इस झुंड ने सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही भी रोक दी. हाइवे पर ट्रैफिक जमा हो जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
पूरा देश वेटनरी महिला डॉक्टर के गैंगरेप और भयानक हत्या से भड़का हुआ है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लोग सड़कों पर उतर आए हैं और महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार 3 दिसंबर प्रकाशम जिले के मादीपाडु मंडल में एक 23 वर्षीय महिला और एक शिशु की लाश सड़क किनारे मिलने की घटना सामने आई है.