England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंग्लैंड की टीम अपने संतुलित बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगी. जोस बटलर, हैरी ब्रूक और सैम करन जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं. वहीं श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और दासुन शनाका शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 13 जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड का पलड़ा 5-1 से भारी रहा है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL T20I Head To Head Record)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. खास बात यह है कि पिछले 11 मुकाबलों में इंग्लैंड ने लगातार जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 5 बार जीत हासिल की है और श्रीलंका को 1 जीत मिली है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 42वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 2:30 बजे होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले 42वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 42वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs SL T20 World Cup 42nd Match Live Streaming In India)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 42nd Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद.

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.