वायरल

समुद्र किनारे मिली मरी हुई विशाल व्हेल मछली, 100 किलो प्लास्टिक खाने की वजह से फटा पेट, देखें हैरान कर देनेवाला वीडियो

एक स्पर्म व्हेल को स्कॉटिश समुद्र तट पर पेट में 100 किलो प्लास्टिक के साथ मरा हुआ पाया गया. व्हेल के पेट में प्लास्टिक का गोला बन गया था, जिसकी वजह से उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई. मछली के पेट से निकले कूड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसानों द्वारा समुद्र में फेंकी गई प्लास्टिक का पर्यावरण और मछलियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

समुद्र किनारे मिली मरी हुई विशाल व्हेल मछली, 100 किलो प्लास्टिक खाने की वजह से फटा पेट, देखें हैरान कर देनेवाला वीडियो
प्लास्टिक खाने से व्हेल का फटा पेट, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

एक स्पर्म व्हेल को स्कॉटिश समुद्र तट पर पेट में 100 किलो प्लास्टिक के साथ मरा हुआ पाया गया. व्हेल के पेट में प्लास्टिक का गोला बन गया था, जिसकी वजह से उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई. मछली के पेट से निकले कूड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसानों द्वारा समुद्र में फेंकी गई प्लास्टिक का पर्यावरण और मछलियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. मृत मछली के पेट से मछली पकड़ने का जाल, रस्सी, पैकिंग स्ट्रैप्स, बैग और प्लास्टिक कप थे. व्हेल अभी युवा थी, डैन पैरी, जो लुस्केंट्रे में समुद्र तट के पास रहते हैं, ने मीडिया को बताया कि, "जब उन्होंने मछली के फटते हुए पेट और उससे निकले हुए प्लास्टिक और जाल को देखा तो बहुत दुख हुआ. उन्होंने बताया कि "हम लगभग हर दिन समुद्र तट पर टहलने आते हैं और यहां पड़े हुए कूड़े को उठाने के लिए हमेशा एक बैग ले आता हूं, जिसमें अधिकांश सामान मछली पकड़ने वाला होता है.

मछली के पेट से प्लास्टिक को स्कॉटिश मरीन एनिमल स्ट्रैंडिंग स्कीम (Smass) द्वारा निकाला गया,  ये एक संगठन है जो व्हेल और डॉल्फ़िन की मौतों की जांच करता है, जिन्होंने व्हेल को मौत के कारणों का पता लगाने और निर्धारित करने के लिए उसके शरीर का विच्छेदन किया.

देखें वीडियो:

यह भी पढ़ें: व्हेल की आंत में फंसा था 22 किलो प्लास्टिक, प्रेगनेंट मछली की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मछली के पेट में पाई गई प्लास्टिक की यह मात्रा बहुत ज्यादा भयावह है, इसकी वजह से मछली को खाना पचाने में दिक्कत हो रही थी और ये प्लास्टिक का कूड़ा उसकी मौत का कारण बना. समुद्र तट पर प्लास्टिक के कचरे की वजह से इस दुर्लभ मछली की मौत हो जाना शर्म की बात है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).