वायरल

व्हेल की आंत में फंसा था 22 किलो प्लास्टिक, प्रेगनेंट मछली की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

अब तक आपने सुना था की प्लास्टिक की वजह से हमारे पर्यावरण और जानवरों पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके इस्तेमाल से दिन पर दिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन क्या अपने कभी सोचा था प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों को भी नुक्सान पहुंच सकता है...

व्हेल की आंत में फंसा था 22 किलो प्लास्टिक, प्रेगनेंट मछली की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
मरी हुई व्हेल मछली, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

अब तक आपने सुना था की प्लास्टिक की वजह से हमारे पर्यावरण और जानवरों पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके इस्तेमाल से दिन पर दिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन क्या अपने कभी सोचा था प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों को भी नुक्सान पहुंच सकता है. हां ये सच है प्लास्टिक मछलियों और समुद्री जीवों के लिए जानलेवा है. लोग वेफर्स के रैपर्स, प्लास्टिक का कचरा समुद्र किनारे फेंक देते हैं जिन्हें समुद्री जीव और मछलियां खाने की चीज समझकर खा जाते है. इटली के सर्दिनिया के पास पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली ( Whale fish) देखी गई. यह मरी हुई मछली प्रेगनेंट थी, मछली के पेट में 22 किलो प्लास्टिक पाया गया.

मछली की आंत में प्लास्टिक चिपक जाने से उसे पोषक तत्त्व नहीं मिल पाए जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मछली के पेट के दो तिहाई हिस्से में सिर्फ प्लास्टिक मिला. मरी हुई व्हेल मछली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मछली के पेट में प्लास्टिक के रूप में मछली पकड़ने का जाल, प्लास्टिक बैग्स, प्लास्टिक पाइप्स और प्लेट्स मिले. सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी लोगों ने अपने व्यूज रखें. आइए आपको दिखाते हैं वीडियो

यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण समय से पहले ले सकता है आपकी जान, भारत में साल 2017 में हुई 12 लाख लोगों की मौत: शोध

नैशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र में मौजूद प्लास्टिक मछली ने खा लिया और वो प्लास्टिक उसकी आंत में जाकर चिपक गया जिसकी वजह से व्हेल की मौत हो गई. इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक देखकर लोग काफी हैरान हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).