Gurugram Shocker: गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, चरित्र पर शक के चलते लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट जलाने का भी आरोप
ग्राम के सेक्टर 69 में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा बेरहमी से मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Gurugram Shocker: गुरुग्राम के सेक्टर 69 इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने न केवल छात्रा को बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे गंभीर शारीरिक यातनाएं भी दीं. आरोप है कि चरित्र पर शक के चलते उसने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया.फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है. यह भी पढ़े: Gurugram Shocker: शर्मनाक! लेडी HR हेड से ऑटोवाले ने की छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदी महिला; आरोपी फरा
पीजी में साथ रह रहे थे दोनों
जानकारी के अनुसार, पीड़िता गुरुग्राम की GD Goenka University में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है। वह पिछले कुछ महीनों से सेक्टर 69 स्थित एक पीजी में शिवम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार उनकी शादी की बात भी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी.
चरित्र पर शक के चलते हमला
वारदात 19 फरवरी 2026 की रात को हुई. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को छात्रा के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. गुस्से में आकर आरोपी ने छात्रा पर हमला कर दिया और उसे कई घंटों तक प्रताड़ित किया.
मां की सूचना पर पहुंची पुलिस
छात्रा की मां को जब इस घटना का अंदेशा हुआ तो उन्होंने देर रात पुलिस को फोन कर मदद मांगी. सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को पीजी के कमरे से रेस्क्यू किया.
पुलिस की कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस ने मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस उपायुक्त (DCP) हितेश यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.
छात्रा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर महानगरों में लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ती हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2026 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

