England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल
इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बनाई. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी. दूसरी ओर श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 181 रन के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर सबको चौंका दिया.
इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और सैम करन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी. वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका (199 रन), कुसल मेंडिस (तीन अर्धशतक) शानदार फॉर्म में हैं, जबकि महेश थीक्षाना और दुश्मंथा चमीरा गेंदबाजी में प्रभाव डाल सकते हैं.
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. खास बात यह है कि पिछले 11 मुकाबलों में इंग्लैंड ने लगातार जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 5 बार जीत हासिल की है और श्रीलंका को 1 जीत मिली है.
ये टीम मार सकती है बाजी (ENG vs SL Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और हेड टू हेड आंकड़ों को देखें तो इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. खासकर पिछले 11 टी20 मुकाबलों में इंग्लैंड ने लगातार जीत दर्ज की है. हालांकि श्रीलंका की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में है और अगर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस बड़ी साझेदारी करते हैं तो मैच का रुख बदल सकता है. पिच संतुलित मानी जा रही है, जहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. ऐसे में आदिल राशिद और महेश थीक्षाना की भूमिका बेहद अहम होगी.
इंग्लैंड की जीत की संभावना: 55%
श्रीलंका की जीत की संभावना: 45%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 42nd Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद.
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY