मुंबई, दिल्ली समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली 'डायरेक्ट फ्लाइट' पर बढ़ाया गया बैन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और नागपुर की सीधी उड़ानों पर लगे बैन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि देश के इन छह प्रमुख शहरों में कोरोना महामारी के केसों की संख्या शुरू से ही सर्वाधिक रही है.