रोहित शर्मा ने अपनी बेटी समायरा शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार यानि आज अपनी बेटी समायरा शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खुबसुरत तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वह कांच के ग्लास में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार यानि आज अपनी बेटी समायरा शर्मा (Samaira Sharma) के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बेहद ही खुबसुरत तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वह कांच के ग्लास में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी बेटी समायरा उन्हें देख रही हैं. बता दें रोहित शर्मा अपनी पत्नीं और बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं.
इसी पहले हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में उनकी बेटी समायरा चश्मा लगाए हुए नजर आ रही थीं. इस फोटो पर शर्मा ने कैप्शन देते हुए लिखा था कि वो इसे दादा से बेहतर पहनती है. बता दें रोहित शर्मा ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड दौरे पर T20 के रूप में खेला था. इस मैच के बाद वह चोट की वजह से बाहर हो गए थे. शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से मैदान में वापसी करने वाले थे लेकिन सीरीज को कोरोना महामारी के वजह से रद्द कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने शेयर की रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली हूबहू महिला की इमेज, देखें तस्वीर
बात करें रोहित शर्मा के बारे में तो वह आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैकिंग में 855 अंको के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 224 वनडे मैच खेलते हुए 217 इनिंग्स में 9115 रन बनाए हैं. शर्मा ने इस दौरान 29 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे क्रिकेट में शर्मा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन है.
वनडे के अलावा उन्होंने देश के लिए 32 टेस्ट मैच खेलते हुए 53 इनिंग्स में 2141 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में शर्मा के नाम 6 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 212 रन है.
टेस्ट और वनडे के अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 108 T20 मैच खेलते हुए 100 इनिंग्स में 2773 रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में उनके नाम 4 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है. रोहित शर्मा का T20 क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 रन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

