देश

दिल्ली: निहाल विहार में मां और दो बच्चों की मिली लाश, पति फरार

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार स्थित राम पार्क में रविवार यानि आज एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मृत अवस्था में लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मां और बच्चों की हत्या की गई है. महिला का पति इस वारदात के बाद से गायब है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

दिल्ली: निहाल विहार में मां और दो बच्चों की मिली लाश, पति फरार
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के निहाल विहार (Nihal Vihar) स्थित राम पार्क (Ram Park) में रविवार यानि आज एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मृत अवस्था में लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मां और बच्चों की हत्या की गई है. महिला का पति इस वारदात के बाद से गायब है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

सुचना के अनुसार रविवार यानि आज सुबह करीब 11.30 बजे निहाल विहार पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल द्वारा इस घटना की सुचना मिली. सुचना के बाद मौके पर राम पार्क पहुंची पुलिस को एक महिला और दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले. मृत महिला की पहचान 28 वर्षीय प्रीति (Priti) के रूप में हुई है. वहीं बच्चों में बेटे की उम्र नौ साल और बेटी की उम्र पांच साल बताई गई है.

यह भी पढ़ें- कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली पुलिस और AIIMS का प्लाज्मा डोनेशन कैंपेन शुरू, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया शुभारंभ

पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछ्ताक्ष की तो पता चला की महिला का पति घर से फरार है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के संदिग्ध आरोपों में महिला के फरार पति की तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).