Happy Gurpurab 2019: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गुरु नानक जयंती पर देशवासियों को दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर देश को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा की, 'आज श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर, सभी को मेरा नमस्कार. यह श्री गुरु नानक देव जी के न्यायपूर्ण, समावेशी और सौहार्दपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का दिन है.